सागर में कोरी समाज ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की मुलाकात, रानी झलकारी बाई प्रतिमा स्थापना राशि स्वीकृति हेतु आभार व्यक्त!

Spread the love

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर शुक्रवार को कोरी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी 22 नवंबर को वीरांगना रानी झलकारी बाई जयंती के अवसर पर रानी झलकारी बाई ट्रैफिक पार्क में प्रतिमा स्थापित किए जाने की स्वीकृति पर विधायक का आभार व्यक्त किया।

समिति के सदस्यों ने विधायक जैन से आग्रह किया कि प्रतिमा स्थापना का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि 22 नवंबर जयंती पर ही प्रतिमा का लोकार्पण संभव हो सके। समाजजनों का कहना है कि यदि यह कार्य जयंती से पूर्व संपन्न हो जाता है, तो यह सम्पूर्ण समाज के लिए एक बड़ी सौगात होगी।

उल्लेखनीय है कि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के प्रयासों से सागर नगर में वीरांगना रानी झलकारी बाई पार्क में प्रतिमा स्थापना हेतु 50 लाख रुपए की राशि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा स्वीकृत की गई है। इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

मुलाकात के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने विधायक जैन का धन्यवाद ज्ञापित किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके सहयोग से यह ऐतिहासिक कार्य समय पर संपन्न होगा।

इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य मुन्नालाल मुनीम, शारदा हुकुम कोरी, नीरज गोल कोरी, दिनेश तंतुवाय सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *