सागर। मध्य प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज अपने निज निवास मातेश्वरी सागर में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे।

मंत्री राजपूत ने लोगों की समस्याओं को आत्मीयता और गंभीरता से सुना तथा तत्काल समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर और पारदर्शी समाधान करना ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनसुनवाई के दौरान कई सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक मुद्दे सामने आए। जिनमें राशन वितरण, उपभोक्ता शिकायतें, आवास, पेयजल एवं स्थानीय विकास से जुड़े मामले प्रमुख रहे। राजपूत ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निराकरण हो और लोगों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

लोगों ने मंत्री की जनसुनवाई से संतोष व्यक्त किया और इसे जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बताया।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237