कलेक्टर संदीप जी.आर. ने जारी किए आदेश, आमजन की भागीदारी और सामुदायिक उत्तरदायित्व पर विशेष जोर
सागर, 16 सितम्बर 2025।
शासन द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा अभियान को जिले में सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने विधानसभा क्षेत्रवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की निगरानी करें और उन्हें सुचारू रूप से संचालित कराएं।

विधानसभा-वार नोडल अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार—
- नगर विधानसभा (सागर) – नगर दंडाधिकारी श्रीमती आरती यादव
- नरयावली विधानसभा – एसडीएम श्रीमती अदिति यादव
- सुरखी विधानसभा – एसडीएम श्री रोहित वर्मा
- खुरई विधानसभा – एसडीएम श्री मनोज चौरसिया
- बीना विधानसभा – एसडीएम श्री विजय डहेरिया
- बंडा विधानसभा – एसडीएम श्री रवीश श्रीवास्तव
- रहली विधानसभा – एसडीएम श्री कुलदीप पाराशर
- देवरी विधानसभा – एसडीएम श्री मुनौबर खॉन
इन सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की योजना, क्रियान्वयन और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभियान का उद्देश्य
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में—
- स्वच्छता के प्रति जागरूकता
- सेवा भाव और
- सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना है।
यह अभियान “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की मूल भावना को मजबूत करेगा। साथ ही “वोकल फॉर लोकल” की दिशा में भी यह प्रयास महत्वपूर्ण साबित होगा।
जनभागीदारी पर विशेष जोर
अभियान के दौरान जिलेभर में स्वच्छता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, पोषण गतिविधियाँ और सामुदायिक सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इसमें जन-भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि यह केवल प्रशासनिक कार्यक्रम न होकर जन आंदोलन का स्वरूप ले सके।