सफलता की कहानी

Spread the love

त्वरित समाधान से दिव्यांग हितग्राही को मिला लाभ

सागर 16 सितम्बर 2025
कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के निर्देशन में आयोजित आज जनसुनवाई में दिव्यांग हितग्राही श्री मोहम्मद हसीन कुरैशी द्वारा यह शिकायत प्रस्तुत की गई कि उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र तो बना हुआ है, किंतु डिजिटल दिव्यांगता प्रमाण पत्र अब तक जारी नहीं हुआ है।

इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। परिणामस्वरूप उसी दिन श्री कुरैशी का UDID Card जारी कर दिया गया। इस त्वरित एवं संवेदनशील समाधान से श्री मोहम्मद हसीन कुरैशी अत्यंत संतुष्ट एवं प्रसन्न हैं।

उक्त विषय पर विस्तार से खबर बनाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *