वैष्णोंदेवी के लिए तीर्थयात्री 5 अक्टूबर को होंगे रवाना

Spread the love

सागर 16 सितम्बर 2025
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत तीर्थयात्रियों के लिए वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में तीर्थयात्रा करने हेतु आवेदन 23.09.2025 तक प्राप्त किये जावेगें।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत तीर्थयात्रा हेतु किए जा रहे आवेदन में आवेदन में आधार कार्ड नम्बर अनिवार्य रहेगा तथा आवेदन साफ्टकॉपी एवं हार्डकॉपी के द्वारा इस कार्यालय में 23.09.2025 सायं 05ः30 बजे तक भेजना सुनिश्चत करें। तीर्थ यात्रियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्रों के साथ चिकित्सीय प्रमाण पत्र सहित सभी कालमों एवं सहपत्रों का सूक्ष्म परीक्षण उपरांत पात्र व्यक्तियों के ही आवेदन इस कार्यालय में भेजे जावें। इसके अतिरिक्त जिन तीर्थ यात्रियों द्वारा पूर्व की यात्राओं का लाभ प्राप्त कर लिया गया है। उन तीर्थ यात्रियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएगें।

उक्त विषय पर विस्तार से खबर बनाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *