रवींद्र भवन भोपाल में प्रो. डॉ. सरोज गुप्ता की पुस्तक लोक में वेदान्त का भव्य लोकार्पण!

Spread the love

भोपाल के रवींद्र भवन में शनिवार को प्रो. डॉ. सरोज गुप्ता की पुस्तक लोक में वेदान्त का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन भारतीय भाषा अनुष्ठान कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए विद्वानों और साहित्यकारों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पद्मश्री विष्णु पंड्या ने की। विशेष सत्र “राष्ट्र की प्राणधारा – लोकभाषाएं” पर केंद्रित रहा, जिसमें प्राचार्य प्रो. सरोज गुप्ता ने “हिंदी खड़ी बोली में बुंदेली का अवदान” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में देश-विदेश के प्रमुख साहित्यकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, भोपाल विधायक श्री भगवान दास मनमानी, अपर सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी, पं. प्रभुदयाल मिश्र, संस्कृति सचिव डॉ. श्रीराम तिवारी, डॉ. विजयदत्त श्रीधर, डॉ. कुमकुम गुप्ता सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संतोष चौबे ने की। विद्वानों ने डॉ. गुप्ता की कृति को भारतीय लोक जीवन और वेदान्त के गहन संबंधों को उजागर करने वाला अनूठा प्रयास बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकभाषाएं हमारी संस्कृति की आत्मा हैं और इस तरह के साहित्यिक प्रयास आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *