जिला सागर के डिस्ट्रिक्ट कमान्डेंट महोदय के निर्देशानुसार इंदिरा गांधी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं सिविल डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बाढ़, भूकंप, अग्निकांड और एलपीजी सिलेंडर में आग लगने जैसी आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी और प्राथमिक उपचार उपायों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को आपदा से निपटने के व्यावहारिक कौशल सिखाए गए। कार्यशाला के अंत में इच्छुक छात्र-छात्राओं को सिविल डिफेंस वॉलेंटियर के रूप में जुड़ने हेतु फॉर्म भी भरवाए गए।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य श्री अनुराग द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर श्री विनय पंडित, पीसी श्री अनिमेष राजपूत, पीसी समीक्षा श्रीधर, हवलदार अनुदेशक भागवती, SDERF के जवान और लगभग 100 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।