शासन के आदेशानुसार नगर निगम सागर द्वारा अंगीकार अभियान के अंतर्गत नगर निगम सभाकक्ष में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार एवं निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (बीएलसी घटक) के तहत ढाई लाख रुपए की लागत से घर का निर्माण करने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा गृह प्रवेश कराया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य श्री सुधीर तिवारी की उपस्थिति में विद्यार्थियों के मध्य क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसी क्रम में नगर निगम कार्यालय में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का शिविर लगाया गया, जिसमें पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही की गई।
कार्यक्रम में नगर निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।