स्वच्छता सेवा पखवाड़ा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन !

Spread the love

कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के निर्देशानुसार स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जमुनिया चिखली में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर आधारित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के इको क्लब अध्यक्ष योगीराज सिंह यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण की संपूर्ण योजना तैयार की गई, जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान शाला प्रांगण में लगभग 10 फीट ऊँचे पाम के पौधे, आंवला के पौधे तथा औषधीय पौधे (जैसे तुलसी, गिलोय आदि) रोपे गए।

शिक्षकगणों ने भी इस पहल में भागीदारी निभाते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। कार्यक्रम के अंत में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों, छात्रों, शिक्षकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *