यूपी की नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सुसाइड की धमकी दी है। रोहिणी इंदौर की रहने वाली हैं, वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रहती हैं।
बुधवार दोपहर 2 बजे रोहिणी ने X पर सुसाइड की धमकी दी थी। उन्होंने X अकाउंट पर 4 घंटे के अंतराल पर तीन पोस्ट किए।
एक पोस्ट में रोहिणी ने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर पोस्ट की। जिसमें चंद्रशेखर को गाली देते हुए लिखा, मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी। तूने मुझे खत्म कर दिया

रोहिणी ने पीएम मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए लिखा- मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना। किसी ने नहीं सुनी मेरी। सब अपराधी का साथ देते रहे। तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा…
सबसे पहले रोहिणी के तीनों X पोस्ट पढ़िए…
दो दिन पहले पीएम मोदी को टैग कर ये पोस्ट की थी
इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने पीएम मोदी को सोशल मीडिया पोस्ट पर टैग करते हुआ 2 दिन पहले लिखा –
‘आदरणीय Narendra Modi जी आपके कार्यकाल का यह सबसे बड़ा कलंक होगा जब एक वाल्मीकि दलित भारत की बेटी आपसे न्याय की गुहार लगाते हुए थक कर यूनाइटेड नेशन के मंच से अपना जीवन समाप्त करेगी।
अपने ही देश में मुझे आत्मसम्मान की लड़ाई नहीं लड़ने दिया गया। आरोपी को लगातार Delhi Police बचाती रही। मैं एक FIR तक नहीं करा पाई। इसकी वजह है गंदी राजनीति। पुलिस पीड़िता की नहीं नेताओं की सुनती है।
यह पूरा सिस्टम सिर्फ ताकतवर लोगों की आवाज सुनता है। देश के गरीब पिछड़े पीड़ितों की आवाज नहीं सुनता।
स्वाभिमानी बेटियों की आवाज कौन सुनेगा। मेरे अंतिम अलविदा का इंतजार करना। शायद मेरे मरने के बाद देश की बेटियों की आवाज सुनी जाएगी। जय हिन्द जय भारत जय संविधान

जय भीम जय वाल्मीकि।’
पीएम मोदी को टैग पोस्ट में रोहिणी ने अपनी ये फोटो लगाई थी।
पीएम मोदी को टैग पोस्ट में रोहिणी ने अपनी ये फोटो लगाई थी।
ये खबर भी पढ़ें –
इंदौर की रोहिणी बोली-सांसद चंद्रशेखर ने मुझे इस्तेमाल करके छोड़ा: पीएचडी स्कॉलर ने लिखा-बदला लेकर रहूंगी
मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर उत्पीड़न के आरोप लगा चुकीं हैं। रोहिणी ने करीब 3 महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने चंद्रशेखर की सताई हुई एक लड़की से बात करने का दावा किया था
उक्त विषय पर विस्तार से खबर बनाए