सेवा पखवाड़ा अभियान में भाजपा ने आयोजित किया आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम, शैलेंद्र जैन ने दिए दिशा-निर्देश !

Spread the love

सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत अपने जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन रहे। मंचासीन अतिथियों में सेवा पखवाड़ा अभियान प्रभारी जगन्नाथ गुरैया, आत्मनिर्भर भारत अभियान टोली के सदस्य निकेश गुप्ता, मनीष चौबे, नितिन सोनी, श्रीमती कविता लारिया तथा जीएसटी अभियान प्रभारी सुरेंद्र कुमार जैन उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण और उद्देश्य की जानकारी के साथ हुई। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत प्राचीन काल में “सोने की चिड़िया” कहलाता था और विश्व के सबसे समृद्ध राष्ट्रों में शामिल था। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से भारत आत्मनिर्भर और सशक्त था, लेकिन विदेशी आक्रमणकारियों जैसे मुगलों, हूणों, अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने देश को लूटा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत ने फिर से खुद को सशक्त बनाने का प्रयास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से उपलब्ध जेनेरिक दवाओं को गरीबों के लिए स्वास्थ्य का वरदान बताया और कहा कि ऐसी पहल समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की विस्तृत जानकारी दी और उपस्थित लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से स्थानीय व्यापारियों को लाभ पहुंचेगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने लोगों में जन जागरण की अपील की और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया।

जीएसटी रिफॉर्म अभियान प्रभारी सुरेंद्र कुमार जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए सुधारों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि इन सुधारों से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को लाभ मिलेगा और उपभोक्ताओं के लिए वस्तुएं कम दरों में उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी में कमी से गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के महत्व पर जोर दिया और बताया कि सेवा और स्वदेशी अपनाने से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे जीवन में स्वदेशी अपनाने, सेवा करने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाएँ।

इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह, रामेश्वर नामदेव, अमित बैसाखिया, नीरज यादव, नीलम अहिरवार, सतीश जैन कनेरा, शारदा कोरी, सुषमा यादव, सुनीता रैकवार, नेहा जैन, अंकित तिवारी, विकास केसरवानी, रामेश्वर नेमा, चेतराम अहिरवार, अंशुल परिहार, कैलाश गुप्ता, लोकनाथ पटेल, बालकिशन सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प को अपनाने का संकल्प लिया और स्वदेशी अपनाने के महत्व पर चर्चा की।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने भाजपा जिला नेतृत्व, अभियान प्रभारी और विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का धन्यवाद किया। कार्यक्रम ने स्थानीय जनता में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने की भावना को मजबूत किया और जीएसटी सुधारों से होने वाले लाभों को जनता तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *