PWD मंत्री राकेश सिंह ने 2 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया !

Spread the love

भोपाल।
मध्यप्रदेश में मंत्रियों के 2 साल के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री राकेश सिंह ने आज मीडिया के सामने अपना 2 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

इंजीनियर्स के लिए ट्रेनिंग सेंटर का ऐलान

मंत्री राकेश सिंह ने खुलासा किया कि प्रदेश में PWD के इंजीनियर्स के लिए नियमित ट्रेनिंग की व्यवस्था नहीं है। अब इंजीनियर्स को प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से एक नया ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा।

सरिया घोटाला और लोहा खर्च

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि निगम में 240 मीटर लंबी नाली में 16 टन सरिया खर्च हो गया। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग इकाई (EE) की भूमिका पर जांच जारी है।

पर्यावरण अनुमति और प्रोजेक्ट अटके

राकेश सिंह ने बताया कि कुछ सड़क परियोजनाएं पर्यावरण अनुमति न मिलने के कारण अटकी हैं। उन्होंने कहा, “वन क्षेत्र में सड़क निर्माण पर वन विभाग से आपत्ति आती है। हमारी कोशिश होती है नुकसान कम से कम हो, और भरपाई की जाती है। इस समय कितने प्रोजेक्ट अटके हैं, इसकी संख्या अभी नहीं बता सकते, बाद में अपडेट देंगे।”

मंत्री ने भविष्य में खराब सड़कों की मरम्मत और नई परियोजनाओं के लिए तैयारियों का भी भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *