अवैध शराब और जुआ-सट्‌टा के खिलाफ युवक कांग्रेस का प्रदर्शन !

Spread the love

सागर में शुक्रवार को युवक कांग्रेस ने शहर में बढ़ती अवैध गतिविधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सदर क्षेत्र में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कैंट पुलिस थाने का रुख किया और नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर अवैध गतिविधियों में उदासीनता का आरोप लगाया। थाने पहुंचकर उन्होंने सीएसपी ललित कश्यप को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि शहर में अवैध रूप से शराब की बिक्री, जुआ-सट्‌टा लगातार बढ़ रहा है। कुछ सट्टा संचालक इतने बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं कि उनके पास 20-25 युवक केवल बुकिंग लेने के लिए नियुक्त हैं। इसके बावजूद इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

युवक कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध नियंत्रण से बाहर हो गया है। उन्होंने मांग की कि अवैध शराब, जुआ-सट्‌टा और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जल्द ही बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन में युवक कांग्रेस सागर साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, राहुल चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *