अवैध गैस सिलेंडर और दवाओं के भंडारण का मामला, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई !

Spread the love

छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित एक निजी कच्चे मकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडर और दवाएं भंडारित किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

नायब तहसीलदार आस्था चौबे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मकान से कुल 22 गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें से 18 भरे हुए और 4 खाली थे। इसके अलावा मकान से संदिग्ध दवाओं की पेटियां भी बरामद की गईं। सभी जब्त सामग्री को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है।

नायब तहसीलदार चौबे ने बताया कि उन्हें मकान में अवैध सिलेंडर रखे होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि बरामद दवाओं की वैधता, स्रोत और भंडारण के उद्देश्य की गहन जांच की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *