आरटीओ रोड पर नाकाबंदी में नाबालिग पकड़ा, वैन से दो पिस्टल, कारतूस और चाकू जब्त !

Spread the love

सागर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरटीओ रोड पर नाकाबंदी कर अवैध हथियार लेकर घूम रहे नाबालिग को मारुति वैन (MP 15 A 3204) से गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वैन में सवार दूसरा आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। पकड़े गए नाबालिग के पास से 2 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और 2 चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी कर वैन को रोका गया। थाना प्रभारी आनंद सिंह के अनुसार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर हथियारों के स्रोत की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *