चौरई गांव में अवैध शराब के विरोध में महिलाओं का चक्का जाम !

Spread the love

सागर जिले के चौरई गांव की महिलाओं ने सोमवार रात अवैध शराब बिक्री के विरोध में रहली–गढ़ाकोटा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। महिलाओं को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव में कच्ची शराब बना और बेच रहे हैं। मौके पर पहुंचकर महिलाओं ने महुआ लाहन से भरा कुप्पा जब्त किया और आक्रोश में सड़क पर उतर आईं। खबर मिलते ही थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे और सामग्री जब्त कर अवैध शराब बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। लगभग एक घंटे बाद महिलाएं शांत हुईं और यातायात बहाल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *