भारतीय रेलवे ने ट्रेन संख्या 14320/14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस के पारंपरिक आईसीएफ रेक को एलएचबी (लिक हॉफमैन बुश) रेक से बदलने का निर्णय लिया है।
इस बदलाव के तहत ट्रेन संख्या 14320 इंदौर से 19 फरवरी 2026 से और 14319 बरेली से 18 फरवरी 2026 से एलएचबी रेक से चलेगी। इसमें एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, सात शयनयान और चार सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। रेलवे का कहना है कि इससे यात्रियों की यात्रा और अधिक आरामदायक होगी।

एलएचबी कोच जर्मनी के लिक हॉफमैन बुश द्वारा बनाए जाते हैं और ये स्टेनलेस स्टील के होते हैं। भारतीय रेलवे के लिए ये कोच कपूरथला, चेन्नई और रायबरेली में बनते हैं।
इसके अलावा, काज़ीपेट-बल्हारशाह खंड में तीसरी लाइन निर्माण के चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। 7 फरवरी को कोच्चुवेली-इंदौर एक्सप्रेस (22646) और 9 फरवरी को इंदौर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस (22645) अब गुडूर-विजयवाड़ा-काजीपेट-मौला अली-निजामाबाद-मुदखेड़-पीपल खूंटी मार्ग से संचालित होंगी।