इंदौर में SIR में लापता मतदाताओं की सूची सार्वजनिक करने की मांग !

Spread the love

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में लापता मतदाताओं की सूची सार्वजनिक कराने और फर्जी मतदान रोकने की मांग को लेकर इंदौर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने सोमवार को छावनी चौराहे पर इस अभियान की शुरुआत की।

कौशल ने कहा कि SIR की स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार शहर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 100% सर्वे पूरा हो चुका है, लेकिन निर्वाचन कार्यालय ने अब तक संदिग्ध या लापता मतदाताओं की सूची जारी नहीं की है। इससे फर्जी मतदान और वोट चोरी की आशंका बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 5.58 लाख मतदाता मौके पर नहीं मिले, फिर भी उनके गणना-पत्रक वापस नहीं मंगाए गए और न ही पंचनामा तैयार हुआ।

कौशल ने चेतावनी दी कि यदि निर्वाचन आयोग कार्रवाई नहीं करता है तो वे न्यायालय में याचिका दायर करेंगे।

हस्ताक्षर अभियान में रवि गुरनानी, सोनिला मिमरोट, विनीत ठाकुर, कमल वर्मा, राम यादव, दिनेश सिलावट, शैलू सेन, सुभाष सिरसिया, बादशाह मिमरोट, सचिन सिलावट, सुनील डामोर, दिलीप बामनिया, देवेन्द्र चौहान, अरविंद चौहान, विनोद जगताप, मिथुन यादव, राजू सोनकर, मुकेश बाथम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *