इमानुएल स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन !

Spread the love

सागर, 10 अक्टूबर 2025:
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा ODIC (नशा मुक्ति परामर्श एवं उपचार केंद्र) के सहयोग से इमानुएल हाई सेकेंडरी स्कूल, सागर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. डी. एस. यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर केंद्रित भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संयुक्त संचालक डॉ. डी. एस. यादव ने छात्रों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है और समाज में असमर्थता एवं अपराध जैसी समस्याओं को जन्म देता है।

स्कूल के प्राचार्य श्री आनंद गुप्ता ने भी छात्रों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने की सलाह दी। उन्होंने सभी छात्रों से नशा न करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन ODIC संस्था के परियोजना समन्वयक असगर कुरैशी ने किया। उनके साथ संस्था के स्टाफ सदस्य सलमान खान, अंजली दुबे, आशिया, तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से अमित नेमा उपस्थित रहे। इसके अलावा स्कूल प्राचार्य आनंद गुप्ता, रामगोपाल सोनी और अन्य शिक्षकगण, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।

ODIC संस्था और विभाग के अधिकारियों ने इस अवसर पर छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नशा मुक्त जीवन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज की उन्नति और समृद्धि के लिए भी अनिवार्य है

कार्यक्रम के समापन पर छात्रों में जागरूकता और नशा मुक्त जीवन के प्रति उत्साह देखा गया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि युवा वर्ग को सही दिशा और प्रेरणा देने के लिए स्कूल और समाज दोनों का सहयोग आवश्यक है

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *