सागर: एमएसएमई एवं सेडमैप सागर के संयुक्त तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में 17 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आतिथ्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने की।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और मेहनत से उद्यमिता के क्षेत्र में करियर बनाकर सफलता प्राप्त की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर इमरान सिद्दीकी ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ श्री आरके मिश्रा ने उद्यानिकी एवं कृषि आधारित उद्योगों के अवसरों की जानकारी दी।
इसके अलावा, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक श्री महेश पाल ने शासन द्वारा संचालित ऋण योजनाओं की जानकारी साझा की। स्टार्टअप इंडिया के मेंटर श्री शुभम दुबे ने विद्यार्थियों को उद्यानिकी एवं कृषि आधारित स्टार्टअप के अवसरों और मार्गदर्शन पर विस्तार से अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन एन.एस. तोमर, जिला समन्वयक सेडमैप सागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर प्रकाश कुशवाहा, डॉक्टर अरविंद सिंह ठाकुर, डॉक्टर वरुण राज यादव, श्री देव कृष्ण नामदेव, सेडमैप कार्यक्रम सहायक राजकुमार चौधरी और श्याम सुंदर पटेल सहित 70-80 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वयं के उद्योग शुरू करने और करियर विकल्पों के प्रति प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।