खुरई। पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री भूपेंद्र सिंह के विशेष निर्देशों के अनुपालन में आज से नगर में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 03 — संत कबर दास वार्ड (सिंधी कैंप) में व्यापक सफाई कार्य किए जा रहे हैं।

एसबीएम नोडल अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री नीतेश श्रीवास्तव एवं स्वच्छता सुपरवाइजरों की सतत निगरानी में वार्ड की सभी गलियों, मार्गों एवं नालों की पूरी सफाई करवाई जा रही है। साथ ही चूना छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर एवं मच्छरनाशी दवाओं का छिड़काव भी प्राथमिकता से किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य स्वच्छ, स्वस्थ एवं रोगमुक्त खुरई का निर्माण करना है। अधिकारी लगातार मौके पर रहकर कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि अभियान के परिणाम स्थायी और प्रभावी रहें। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए सफाई व्यवस्था में सहयोग देने का संकल्प लिया।