छतरपुर: कोहरे के कारण 22 चक्का ट्राला नहर में गिरा, एक की मौत, दो घायल !

Spread the love

छतरपुर: जिले के चंदला थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह रेत से भरा 22 चक्का ट्राला घने कोहरे के कारण बेकाबू होकर नहर में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रेत से भरा ट्राला छतरपुर की ओर जा रहा था। घने कोहरे के कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्राला अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरा। दुर्घटना के समय ट्राले में कुल तीन लोग सवार थे।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक की शिनाख्त और दुर्घटना के कारणों की जांच स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *