भोपाल: अशोका गार्डन में बाइक में आग लगाने की वारदात, सीसीटीवी में कैद !

Spread the love

भोपाल: अशोका गार्डन सुभाष कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की रात एक नकाबपोश बदमाश ने पेट्रोल डालकर 55 वर्षीय खुमान सिंह की बाइक में आग लगा दी। पास में खड़ी अन्य गाड़ियों को समय रहते हटा दिया गया, जिससे आग अन्य वाहनों तक नहीं पहुंची।

जानकारी के अनुसार, बाइक की बैटरी में ब्लास्ट की आवाज सुनकर मकान मालिक की नींद खुल गई। उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आरोपी चेहरे पर कपड़ा लपेटे हुए था और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है और हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। खुमान सिंह, जो पिपलानी इलाके में दुकान का संचालन करते हैं और मोटर बाइंडिंग का काम करते हैं, ने किसी पर संदेह नहीं जताया। खुमान अपने परिवार के साथ सात महीने से मकान मालिक देवेंद्र त्रिपाठी के मकान में किराए पर रह रहे हैं।

देखें सीसीटीवी फुटेज: बदमाश आग लगाते और भागते हुए दिखाई दे रहा है।

इस घटना से पहले भोपाल और उज्जैन में भी हाल ही में वाहनों में आग लगने की घटनाएँ सामने आई हैं। उज्जैन के नानाखेड़ा में रिटायर्ड कर्मचारी की कार में आग लगी थी, जबकि भोपाल के रॉयल मार्केट रोड पर दौड़ती कार में आग लगने से एक परिवार की जान बची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *