कौड़िया शुगर मिल में जूस लाइन फटने से चार कर्मचारी झुलसे, अस्पताल में भर्ती !

Spread the love

नरसिंहपुर: जिले के कौड़िया गांव में संचालित शक्ति शुगर मिल में शनिवार को जूस लाइन में तकनीकी खराबी सुधारते समय अचानक लाइन फटने से चार कर्मचारी झुलस गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, मिल की जूस लाइन में अत्यधिक दबाव के कारण तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई थी। कर्मचारी लाइन में भरे जूस को निकालने और खराबी ठीक करने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक लाइन फट गई और चार कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए।

घायलों को पहले गाडरवारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार जारी है।

मिल में कार्यरत कर्मचारी नरेंद्र ने बताया कि वे सभी जूस लाइन में आई खराबी को ठीक कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में मुन्ना यादव, अजय पटेल, सुनील और नरेंद्र घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *