टीवी एक्टर अनुज सचदेवा पर सोसाइटी में हमला, कुत्तों को लेकर हुआ विवाद !

Spread the love

मुंबई | ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘स्वरागिनी’ और ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में नजर आ चुके अभिनेता अनुज सचदेवा पर रविवार शाम हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो खुद एक्टर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया है।

अनुज सचदेवा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सोसाइटी का ही एक व्यक्ति उन्हें भद्दी गालियां देते हुए डंडे से पीटता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि विवाद कुत्तों को लेकर हुआ।

खून से लथपथ दिखे एक्टर
वीडियो में अनुज सचदेवा खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैमरे में कहा कि “इस आदमी ने मुझे मारने की कोशिश की है।” वहीं हमला करने वाला शख्स लगातार गालियां देता नजर आ रहा है।

वीडियो की शुरुआत में आरोपी को यह कहते सुना जा सकता है कि, “कुत्ते से कटवाएगा,” जिस पर अनुज जवाब देते हैं, “कुत्ते से नहीं कटवाया।” इसके बाद आरोपी डंडे से उन पर हमला करता है।

पुलिस में शिकायत की तैयारी
घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर के प्रशंसक और टीवी इंडस्ट्री के कई लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, अनुज सचदेवा की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की बात कही जा रही है।

मामले को लेकर पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *