सिडनी के बॉन्डी बीच आतंकी हमले में बड़ा खुलासा, हमलावर बाप-बेटे निकले !

Spread the love

सिडनी | ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर रविवार को हुए आतंकी हमले को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, हमले को अंजाम देने वाले दोनों आतंकी बाप-बेटे हैं और उनके पाकिस्तानी मूल के होने का संदेह जताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि इस आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्ची और एक इजराइली नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

हनुक्का फेस्टिवल के दौरान की गई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, रविवार को बॉन्डी बीच पर हनुक्का फेस्टिवल मनाया जा रहा था, इसी दौरान आतंकियों ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 वर्षीय साजिद अकरम को मौके पर ही गोली मार दी गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ फायरिंग कर रहा 24 वर्षीय बेटा नवीद अकरम पुलिस की गोली से घायल हो गया। नवीद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं और हमले के आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *