दमोह के हटा में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर घायल !

Spread the love

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा मानपुरा-खेजरा मार्ग पर रंग महल पैलेस के पास रात करीब 9 बजे हुआ। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हटा के भिड़ारी गांव निवासी विनोद अहिरवार और गोरेलाल अहिरवार बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पडाझिर निवासी रामकुमार मिश्रा की बाइक से उनकी तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों बाइकें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विनोद अहिरवार और गोरेलाल अहिरवार की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया। वहीं तीसरे घायल रामकुमार मिश्रा का इलाज हटा के सिविल अस्पताल में ही जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार और वाहन चलाने में बरती गई लापरवाही के कारण हुआ है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *