दमोह: तेंदूखेड़ा में सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, ठंड से मौत की आशंका !

Spread the love

दमोह, शुक्रवार – तेंदूखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक वृद्ध का शव सड़क किनारे डबल लॉक गोदाम के पास पाया गया। मृतक की पहचान खकरिया नरगुवा निवासी 65 वर्षीय उत्तम सिंह लोधी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में तेज ठंड के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई और दोपहर में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

मृतक के नाती जगदीश सिंह लोधी ने बताया कि उनके नाना रोजाना गांव से तेंदूखेड़ा आते थे और शाम तक घर लौट जाते थे। गुरुवार रात वे घर नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद सुबह उनकी मौत की खबर मिली।

डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण वृद्ध को अटैक आने की संभावना है। संभावना है कि वे रात में सड़क पर गिर गए और ठंड में पड़े रहने से उनकी मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *