दमोह, शुक्रवार रात – न्यू दमोह इलाके में शुक्रवार की रात 21 वर्षीय संजू अहिरवार पर चार हमलावरों ने चाकू, तलवार और डंडों से हमला कर दिया। हमले में संजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद घायल युवक को उसके परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर देहात थाना टीआई रचना मिश्रा मौके पर पहुंचीं और घायल का बयान दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि इस हमले के पीछे पुराना विवाद माना जा रहा है। घायल युवक की मां ने बताया कि उनके बेटे पर जावेद, गगन और दो अन्य ने हमला किया। हमले के दौरान स्थानीय लोग संजू के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी दहशत फैलाते हुए फरार हो गए।
सीएसपी एचआर पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।