दमोह में 10 महीने पुरानी हत्या का खुलासा, गला घोंटकर जिंदा जलाने के आरोप में दो गिरफ्तार !

Spread the love

दमोह।
दमोह के रजपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 महीने पुरानी हत्या का खुलासा किया है। गला घोंटकर जिंदा जलाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई थी। आरोपियों को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया।

मृतक के लापता होने की घटना

यह मामला 9 फरवरी 2025 का है, जब मगरोन थाना में कनौरा रामनगर निवासी जागेश्वर अठ्या के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 12 फरवरी को परिजनों ने रजपुरा पुलिस को सूचना दी कि सिंगपुर पंचायत के अंतर्गत इमलीपुरा जंगल में जागेश्वर अठ्या को जलाया गया है।

जंगल में मिले शव के अवशेष

सूचना मिलने पर रजपुरा पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच में पत्थरों के बीच किसी व्यक्ति को जलाने के अवशेष और जले हुए मोबाइल के टुकड़े मिले। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता का आखिरी संपर्क भगत बसयान के साथ हुआ था। दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था।

साइबर सेल और पूछताछ से हुई सफलता

थाना प्रभारी सरदार सिंह ने बताया कि संदिग्ध पर लगातार पूछताछ के साथ-साथ साइबर सेल टीम उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक और भगत बसयान ने जिस मकान में आखिरी बार शराब पार्टी की थी, वहां मकान मालिक सुममेर भील के माध्यम से महत्वपूर्ण सुराग मिले।

आरोपियों ने किया अपराध स्वीकार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान हुई बहस में उन्होंने रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को जिंदा जलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *