सागर।
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई दर्दनाक मौतों और बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की घटना को लेकर प्रदेशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सागर में युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटी बजाकर विरोध दर्ज कराया और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के महापौर एवं पार्षदों को तत्काल बर्खास्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई।

यह प्रदर्शन सागर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, युवा कांग्रेस नरयावली अध्यक्ष रोहित वर्मा तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी के नेतृत्व में स्थानीय मकरोनिया चौराहे पर किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी की गई और इंदौर की घटना को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए।

“यह हादसा नहीं, सरकार की बड़ी लापरवाही”
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में नागरिक बीमार हुए हैं। यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की गंभीर और आपराधिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर जैसे बड़े शहर में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं और सरकार आंखें मूंदे बैठी है।
संदीप चौधरी ने कहा कि इस गंभीर जनहित के मुद्दे पर जब एक पत्रकार ने सवाल उठाया, तो नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा असंवेदनशील, अमर्यादित और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया, जो निंदनीय है। युवा कांग्रेस ऐसे बयान और रवैये को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

मंत्री, महापौर और पार्षदों की जवाबदेही तय करने की मांग
युवा कांग्रेस नरयावली अध्यक्ष रोहित वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, रवि उमाहिया, दीपक दुबे सहित अन्य नेताओं ने भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि दूषित पानी से लोगों की जान जाना बेहद गंभीर मामला है, लेकिन जिम्मेदार मंत्री और जनप्रतिनिधि संवेदनहीनता का परिचय दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस पूरे मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के महापौर और संबंधित पार्षदों की जवाबदेही तय की जाए और सभी को तत्काल पदों से बर्खास्त किया जाए।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय, आर.आर. पाराशर, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी, डॉ. हेमंत लारिया, पार्षद सीमा कमल चौधरी, पार्षद मोहन अहिरवार, मनोज राय, मार्शल खान, राजा बुंदेला, राजू डिस्क, साहित्य पांडे, मदन सेन, महेश सेन, प्रेमलाल, कमल चौधरी, सहजाद निहारिया, समीर काजी, शहंशाह खान, सुरेंद्र करोसिया, संजय रेकवार, बंटी कोरी, देशराज यादव, कल्याण सिंह, धर्मेंद्र रजक, पप्पू सेन, गुलाब अहिरवार, अजय बमदेले, शान पठान, रोहित अहिरवार, सुरेश रेकवार, कन्नू कोरी, पवन राय, राजेंद्र साहनी, आयुष करोसिया, शाहरुख खान, सिद्धांत तिवारी, रोहित लारिया, बृजेंद्र जाटव, फारूख खान, ऋषिकेश भट्ट, लेखराम अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के अंत में युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और जिम्मेदारों को पदों से नहीं हटाया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।