नरसिंहपुर रेलवे हॉस्पिटल में कर्मचारियों के लिए हेल्थ चेकअप और फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम !

Spread the love

नरसिंहपुर, शुक्रवार – रेलवे हॉस्पिटल में शुक्रवार को कर्मचारियों के लिए जनरल हेल्थ चेकअप, फर्स्ट एड ट्रेनिंग और हेल्थ एजुकेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 60 कर्मचारियों ने भाग लिया और कई जांचों के साथ प्रशिक्षण का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने ठंड के मौसम में होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट स्ट्रोक, सीओपीडी और अस्थमा के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने और नशे से दूर रहने की सलाह दी।

जनरल हेल्थ चेकअप के दौरान कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हाइट, वेट और बीएमआई के साथ-साथ आंख, नाक और कान की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों में ब्लड प्रेशर अधिक पाया गया, जिन्हें मौके पर ही दवाइयां दी गई और कम तेल-नमक के सेवन तथा वजन नियंत्रित रखने की सलाह दी गई। हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार ब्रिस्क वॉक करने को सरल उपाय बताया गया।

फर्स्ट एड ट्रेनिंग में कर्मचारियों को सीपीआर, इलेक्ट्रिक शॉक, जलने, मिर्गी, सांप के काटने और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार और उनके प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और आपात स्थितियों में तत्परता सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *