नवजात शिशु के डिस्चार्ज से पहले जारी होगा जन्म प्रमाण पत्र: कलेक्टर संदीप जी.आर. ने दिए निर्देश !

Spread the love

सागर। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने निर्देश दिए हैं कि अब जिला अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र डिस्चार्ज से पहले ही जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र प्रसूता महिला के पलंग तक पहुंचे और उसकी एक प्रति उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजी जाए।

कलेक्टर ने यह निर्देश सोमवार को हुई समय-सीमा बैठक के दौरान दिए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ विवेक के.वी., नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोर, सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत सहित जिले के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि नागरिक सेवाओं को और अधिक सुगम बनाने के लिए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का एक अतिरिक्त काउंटर जिला चिकित्सालय स्थित डफरिन अस्पताल में स्थापित किया जाए, ताकि मरीजों और परिजनों को प्रमाण पत्र के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रसूति के डिस्चार्ज के पूर्व जन्म प्रमाण पत्र जारी कर उसकी जानकारी तत्काल परिवार को उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर के इस निर्णय से आमजन को राहत मिलेगी और प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *