बीएसएफ सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार यादव का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार !

Spread the love

ग्राम सीतापुर निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार यादव का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था, जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

गुरुवार शाम बीएसएफ के जवान उनकी पार्थिव देह को सीतापुर स्थित उनके निवास पर लेकर पहुंचे। यहां जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान और राजकीय रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दिवंगत सुरेश कुमार यादव के बचपन के मित्र रामजी शरण राय ने बताया कि सुरेश कुमार बचपन से ही देशभक्ति की भावना से प्रेरित थे। वे हमेशा देश की सेवा करने का सपना देखा करते थे। इसी संकल्प के साथ उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होकर देश की सुरक्षा को अपना जीवन समर्पित कर दिया।

उनके निधन से परिवार, मित्रों और गांव के लोगों में गहरा दुख है। अंतिम विदाई के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ग्रामीणों का कहना है कि सुरेश कुमार यादव का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश सेवा को सर्वोपरि रखा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *