बेसरा, अमारी रमगढ़ा और पीएमश्री मालथौन में 14 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन !

Spread the love

मालथौन, सागर।
मालथौन विकासखंड में शिक्षा तथा आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को तीन विभिन्न विद्यालयों में लगभग 14 लाख रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेसरा में 4.50 लाख, शासकीय हाईस्कूल अमारी रामगढ़ा में 4.50 लाख तथा पीएमश्री शासकीय बालक प्राथमिक शाला मालथौन में 5 लाख रुपये के निर्माण कार्य शामिल हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में मालथौन क्षेत्र निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी भवनों, हाई स्कूलों, आयुष भवन, सामुदायिक भवन, सड़कों, नालियों, सीसी रोडों, सामुदायिक शौचालयों सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं तथा जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर अन्य विकास कार्य भी निरंतर संचालित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाकर इंजीनियर, डॉक्टर, कलेक्टर जैसे बड़े पदों पर पहुँचें। इसी भावना से बच्चों व महिलाओं को सशक्त करने के लिए साइकिल वितरण योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 1500 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे अभिभावक बच्चों की फीस और अन्य आवश्यकताओं को पूरा कर पा रहे हैं।

श्रीमती सिंह ने कहा कि एक समय मालथौन का स्वरूप अपेक्षाकृत पिछड़ा प्रतीत होता था, लेकिन अब योजनाओं के प्रभाव से क्षेत्र का कायाकल्प हुआ है। सड़कें, मकान, सामुदायिक सुविधाएँ, खेल मैदान और धार्मिक आयोजन क्षेत्र की नई पहचान बनते जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीवासियों से कहा कि वे किसी भी समस्या को निसंकोच रख सकते हैं, क्षेत्र के विकास में उनकी सहभागिता ही सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजनों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नेताओं ने पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र में हो रहे कार्यों से शिक्षा और आधारभूत ढांचा दोनों मजबूत होंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व नागरिक:
भगवान सिंह यादव, शंकर सिंह राजपूत, राजू राजपूत, रामेश्वर यादव, गोलू राय, राघवेंद्र यादव, जे.पी. अहिरवार (बीईओ), जयंत सिंह बुंदेला (नप अध्यक्ष), अरविंद सिंह लोधी (मंडल अध्यक्ष), रावराजा राजपूत, गोविंद सिंह, आशीष पटेरिया, पुष्पेंद्र तोमर, अशोक यादव, नत्थूलाल यादव, अशोक जैन, श्रीमती मालती अहिरवार (नप उपाध्यक्ष), श्रीमती सीमा राय, श्रीमती रानी बुंदेला, श्रीमती कला लोधी, श्रीमती आशा जैन, बलराम पाठक, प्रेमनारायण कटारे, शिवराज सिंह, बल्दवान राय, शंभू लाल मिश्रा, जाहर लोधी, मन्नूलाल जैन, प्रेम अहिरवार, हरदू आदिवासी, हीरू राजपूत, श्रीमती अवधेश कुमारी, पुष्पेंद्र परिहार, देवेंद्र जैन आदि।

इन भूमिपूजन कार्यक्रमों ने स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में शिक्षा, आधारभूत संरचना और सामाजिक विकास को गति देने के लिए स्थानीय नेतृत्व पूरी तरह सक्रिय है और आने वाले समय में इन परियोजनाओं से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *