भंवरकुआ में छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज !

Spread the love

इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पार्किंग में हुई इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। मामले में छात्रों की शिकायत पर भंवरकुआ पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम अजनोद निवासी आर्यन बिलावलिया की शिकायत पर अंशुल और तनिष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आर्यन ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पार्किंग में अपनी कार के पास खड़ा था। इसी दौरान उसके दोस्त हर्ष से अंशुल और तनिष की कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि अंशुल और तनिष ने लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। जब आर्यन ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई और उसकी कार क्रमांक MP09 CF 6059 के कांच तोड़ दिए गए।

वहीं दूसरी ओर, इंद्रपुरी निवासी तनिष खिची की शिकायत पर हर्ष, निपुण और देवराज के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। तनिष का आरोप है कि हर्ष उससे बदतमीजी से बात कर रहा था और विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।

पुलिस के मुताबिक तनिष खिची बीबीए फर्स्ट ईयर का छात्र है और अन्य आरोपी भी इसी कोर्स में अध्ययनरत हैं, जबकि आर्यन बिलावलिया बीपीईएस फर्स्ट ईयर का छात्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *