भूपेन्द्र सिंह ने कन्या छात्रावास की बेटियों संग किया भोजन !

Spread the love

पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह आज महाराणा प्रताप कन्या छात्रावास पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रावास में रह रहीं बेटियों के साथ सहभोज किया और उनकी शिक्षा, सुविधाओं व अन्य आवश्यकताओं के विषय में आत्मीय चर्चा की।

श्री सिंह प्रतिदिन की व्यस्तताओं के बावजूद प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से छात्रावास पहुंचते हैं और बेटियों की पढ़ाई से लेकर रहन-सहन और भोजन की गुणवत्ता तक की चिंता अभिभावक की तरह करते हैं।

उन्होंने बताया कि 40 छात्राओं को छात्रावास में निःशुल्क बस सुविधा, भोजन सुविधा, लाइब्रेरी, वाई-फाई, सीसीटीवी निगरानी, महिला वार्डन और सुरक्षा गार्डों की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। सभी बेटियाँ प्रतिदिन रुद्राक्ष धाम मंदिर जाकर आरती में शामिल होती हैं, जिससे शिक्षा के साथ संस्कारों का भी विकास हो रहा है।

इस दौरान छात्राओं ने अपनी पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं को लेकर सुझाव दिए, जिनकी पूर्ति हेतु श्री सिंह ने तुरंत संबंधित निर्देश दिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से महाराणा प्रताप कन्या छात्रावास की सीटें 40 से बढ़ाकर 80 की जाएंगी, जिससे अधिक छात्राओं को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *