मऊगंज से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई !

Spread the love

मऊगंज/अयोध्या। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे मऊगंज जिले के बेलहाई गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। मऊगंज से अयोध्या जा रहे पटेल परिवार की बोलेरो (MP-17-TA-2441) एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो चालक राम यश मिश्रा (50), अंकिता पटेल (25) और मीराबाई पटेल (50) की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे का कारण और परिस्थितियां

  • ट्रैक्टर की ट्रॉली में लाइट नहीं थी
  • हल्का कोहरा होने के कारण चालक को ट्रॉली दिखाई नहीं दी
  • टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

घायलों की स्थिति

हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें शामिल हैं—

  • चित्रसेन पटेल
  • दीपक पटेल
  • आशीष पटेल
  • तनुजा पटेल
  • चंद्रकाली पटेल
  • कुसुमवती पटेल
  • शशी पटेल
  • पांच वर्षीय बच्चा शिवांश पटेल

इनमें चार की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज अयोध्या में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी चार का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।


समाजसेवी तुरंत पहुंचे और मदद की

मऊगंज जिले के समाजसेवी रासबिहारी पांडे और उनकी टीम तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का भर्ती कराने के साथ परिजनों को घटना की जानकारी दी और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

स्थानीय लोगों ने मौके पर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *