मऊगंज, हनुमना। गुरुवार को हनुमना में एक शख्स प्रदीप शुक्ला की संदिग्ध मौत को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने आरटीओ चेक पोस्ट के पास शव सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
परिवार और ग्रामीण पुलिस की दुर्घटना वाली थ्योरी को मानने से इनकार कर रहे हैं और इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। स्थिति बिगड़ने पर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत किया।
दो घंटे तक चक्काजाम, न्याय की मांग
- गुरुवार दोपहर परिजनों और ग्रामीणों ने “हमें न्याय चाहिए” के नारों के साथ दो घंटे तक हाईवे जाम रखा।
- परिजनों ने हत्या की एफआईआर दर्ज करने की मांग की।


पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम प्रदीप शुक्ला अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, जिससे गिरने पर उनकी मौत हुई।
परिजनों का आरोप
परिजनों ने पुलिस की थ्योरी को पूरी तरह खारिज किया और आरोप लगाया कि—
- 5-6 लोगों ने मिलकर प्रदीप की बेरहमी से पिटाई की
- प्रशासन मामले को “महज एक्सीडेंट” बताकर लीपापोती की कोशिश कर रहा था
- शव को 24 घंटे तक नहीं दिखाया गया
परिवार ने जांच में पारदर्शिता और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।