सागर। रूप चौदस के पावन अवसर पर सागर शहर में सिंहस्थ परिवार एनजीओ द्वारा एक भव्य स्वच्छता और सौंदर्यीकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख स्थलों में स्थित डॉ. सर हरि सिंह गौर, स्वामी विवेकानंद, एवं अमर शहीद कालीचरण की प्रतिमाओं की सफाई, धुलाई और माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागर नगर के लोकप्रिय विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन रहे। उन्होंने कहा, “स्वच्छता केवल कर्म नहीं, बल्कि संस्कार है। जब हम अपने महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्वच्छ रखते हैं, तो यह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उनके आदर्शों के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। स्वच्छ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है।”
विधायक जैन ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियानों में भाग लें और स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाएं।

कार्यक्रम में लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री जैन, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, पप्पू तिवारी और सिंहस्थ एनजीओ अध्यक्ष लकी सोनी सराफ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुशील पटेल, अश्विनी शिवानी चौबे, अमित घारू, अमन गौतम, समर्थ, ईशा, सिद्धार्थ, अभिषेक, शुभम्, तृप्ति, महक, कैलाश, राजीव, आन्या, स्नेहा, झीनु, जितेंद्र, ओम कुशवाहा, श्रुति सहित सिंहस्थ परिवार के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे सागर नगर को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायी बनाए रखने में निरंतर योगदान देंगे।
इस कार्यक्रम ने न केवल महापुरुषों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व का संदेश भी दिया।