विधायक जैन ने राज्यपाल से सागर विकास पर चर्चा की !

Spread the love

सागर। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के सागर प्रवास के दौरान विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने सर्किट हाउस पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक जैन ने राज्यपाल को सागर जिले से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी और जिले के विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक जैन ने रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय से संबंधित समस्याओं और आवश्यकताओं का उल्लेख किया। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और अन्य समसामयिक विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने राज्यपाल को जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं और उनकी प्रगति से अवगत कराया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने जिले में विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और विकास की दिशा में सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रयास जारी रहेंगे और जिले के हित में सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *