सागर। विद्योदय तीर्थ, सागर में आचार्य समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद और मुनि श्री विमलसागर जी महाराज एवं मुनि श्री अनंतसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में आयोजित 720 मंडलीय समवशरण महामंडल विधान का समापन सोमवार को भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर प्रमुख पात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और प्रमुख पात्रों को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विधायक जैन ने कहा कि समाज में उदारमना व्यक्तित्वों की उदारता और सहयोग से धर्म की पताका सदैव ऊँची रहती है और ऐसे व्यक्तियों के योगदान की सराहना करना आवश्यक है।
विधायक जैन ने आयोजन समिति को उत्कृष्ट और भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने और प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
समारोह में अध्यक्ष संतोष बिलहरा, प्रकाश जैन, मुकेश ढाना, देवेंद्र जैना, राजेश रोडलाइंस, दिनेश बिलहरा, सत्तू कर्रापुर, आनंद स्टील, सुरेंद्र जैन मालथोन, मनोज मोहित, अनिल नैनधरा, संतोष स्टील सहित बड़ी संख्या में समाजजन, प्रमुख पदाधिकारी, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिभाव एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।