विधायक शैलेंद्र जैन ने किया हेल्थ चेकअप शिविर का शुभारंभ !

Spread the love

एकता समिति एवं बीएमबी फाउंडेशन द्वारा संचालित चिकित्सा उपकरण सेवा केंद्र में आज एक दिवसीय हेल्थ चेकअप एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने कहा कि एकता समिति मानव सेवा के क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग और जरूरतमंद नागरिकों के लिए ऐसे शिविर समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और इनसे अनेक पीड़ितों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है।

शिविर में समाजसेवी अशोक जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। चिकित्सा परीक्षण में डा. ओ.पी. जैन, डा. अरुण सराफ, एवं डा. स्वप्निल सिंघई सहित चिकित्सक दल ने लगभग 200 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां एवं उपचार परामर्श प्रदान किया।

शिविर के दौरान विधायक श्री जैन ने मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में शुभि जैन एवं पूजा जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ।

विधायक श्री जैन ने समिति के नए सदस्यों—डा. ओ.पी. जैन, डा. विनोद ठाकुर, शरद सोनी, सुरेंद्र पंचरत्न, शिवकुमार भीमसरिया एवं दिलीप कोरी को सदस्य प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अब्दुल रशीद भाई, कमलचंद जैन, प्रदीप समैया, विनीत जैन, प्रभात जैन, शरद गुप्ता, राजेंद्र मलैया, अरुण जैन, अजीत जैन, नरेंद्र जैन, प्रमोद पटेल, विमल जैन, निजाम भाई, रो. राजेश सोनी, रो. अशोक सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संजय शास्त्री ने किया तथा अध्यक्ष सुधीर जैन ने आभार प्रदर्शन किया।

यह शिविर न केवल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश लेकर आया, बल्कि मानव सेवा की मिसाल बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *