वी क्लब सागर गोल्ड ने बाल दिवस पर बच्चों के साथ मनाई खुशियों की सौगात !

Spread the love

वी क्लब सागर गोल्ड द्वारा तिलकगंज में बाल दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए क्लब ने बच्चों के साथ एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता को रंगों के जरिए उकेरा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत और कविताओं ने समारोह की शोभा बढ़ा दी।

क्लब की ओर से बच्चों को ड्रॉइंग कॉपी, स्केच पेन, टॉफी और बिस्किट वितरित किए गए। बच्चों को मिले इन उपहारों ने उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष कंचन केसरवानी, सचिव पूनम मेवाती, सीमा गुप्ता, जागृति केसरवानी, नीता केसरवानी, मीना केसरवानी और नीलू केसरवानी उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

वी क्लब सागर गोल्ड द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *