सागर।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौर नगर में मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग और कलेक्टर सागर के निर्देशानुसार वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं और निबंध, पोस्टर, दीवार पेंटिंग, रंगोली एवं कविता पाठ के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी भारती निगम थीं, जबकि अध्यक्षता संकुल प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सरस्वती वंदना का गायन कुमारी गामिनी तिवारी और उनके साथियों ने किया। अतिथियों का स्वागत अंजलि जैन, बृजेश सिंह राय और चरण सिंह लोधी ने पुष्पहार और बैच लगाकर किया। वार्षिक खेल प्रतिवेदन सविता लारिया ने प्रस्तुत किया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ मस्तिष्क से ही सर्वांगीण विकास संभव है। प्राचार्य ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, हार-जीत स्वीकारने की क्षमता और जीवन जीने का जज्बा विकसित होता है।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
100 मीटर बालिका वर्ग: प्रथम – किरण राठौर, द्वितीय – कुमुदिनी तिवारी, तृतीय – रिंकी राय
200 मीटर बालिका वर्ग: प्रथम – प्रतिज्ञा
कविता पाठ: प्रथम – दीप्ति पटेल, द्वितीय – हर्षिता अहिरवार, तृतीय – नेहा अहिरवार
100 मीटर बालक वर्ग: प्रथम – विपिन साहू, द्वितीय – विकास अहिरवार, तृतीय – दीपक अहिरवार
200 मीटर बालक वर्ग: प्रथम – नितिन अहिरवार, द्वितीय – हर्ष अहिरवार, तृतीय – गोविंद अहिरवार

क्रिकेट प्रतियोगिता: कक्षा 12वीं विजेता, कक्षा 11वीं उपविजेता
बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट: बालिका – वैशाली जोगी, बालक – विवेक अहिरवार
खो-खो प्रतियोगिता: विजेता – चांदनी रैकवार की टीम, उपविजेता – लक्ष्मी पांडे की टीम
रंगोली: प्रथम – करण राठौर एवं साथी, द्वितीय – तनुश्री अहिरवार एवं साथी, तृतीय – दीप्ति पटेल एवं साथी
निबंध: प्रथम – कंचन गौंड, द्वितीय – माधवी अहिरवार
पोस्टर: प्रथम – नितिन अहिरवार, द्वितीय – गजेंद्र अहिरवार
दीवार पेंटिंग: प्रथम – रिया अहिरवार, द्वितीय – टीना पटेल
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रचना जैन ने किया और आभार मधु चौरसिया ने माना। इस अवसर पर अंजलि जैन, बृजेश सिंह राय, संध्या जैन, सरोज जयंत, श्रवण जैन, नीतू अहिरवार, मनीषा अहिरवार, कल्पना अहिरवाल, चंद्रभान सिंह ठाकुर, चरण सिंह लोधी, भारती जैन, रोहित कोरी, गौरव पवार, यशवंत शाक्य, गीता सकवार सहित संपूर्ण शालेय परिवार उपस्थित रहा।