शाहपुर (सागर)।
नगर पालिका परिषद शाहपुर, जिला सागर में एशियाई विकास बैंक (ADB) की सहायता से संचालित जल प्रदाय परियोजना पैकेज 6-I के अंतर्गत सभी घटकों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पीआईयू सागर के परियोजना प्रबंधक श्री दिनेशचंद्र बरेले, सामुदायिक विकास अधिकारी श्री महेश चौरसिया, नगर पालिका परिषद शाहपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री बालमुकुंद पटेल, उपयंत्री श्री अब्दुल आसिफ खान एवं उपयंत्री श्री प्रांजल उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान परियोजना से जुड़ी नागरिक शिकायतों, उनके निराकरण की वर्तमान स्थिति तथा कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद शाहपुर क्षेत्र में एशियाई विकास बैंक के सहयोग से जल प्रदाय परियोजना का कार्य प्रगतिशील है, जिसका मुख्य उद्देश्य नगर के नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।