प्रदेश में एमएसपी पर धान खरीदी तेज, 2.08 लाख किसानों से 13.21 लाख मीट्रिक टन खरीदी !

Spread the love

भोपाल।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल एवं किसान हितैषी नेतृत्व में प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। अब तक 2 लाख 8 हजार 215 किसानों से 13 लाख 21 हजार 347 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है तथा खरीदी की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। अब तक किसानों को 1122 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा चुका है।

उन्होंने जानकारी दी कि धान विक्रय के लिए प्रदेशभर में 8 लाख 59 हजार 916 किसानों का पंजीयन किया गया है। खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 1403 धान खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में खरीदी, भुगतान एवं परिवहन की व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाया गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिले और भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *