संभागायुक्त अनिल सुचारी के पूज्य पिताजी एस.एल. सुचारी का निधन, पर संभाग कमिश्नर कार्यालय में शोकसभा आयोजित !

Spread the love

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री एस.एल. सुचारी के निधन पर संभाग कमिश्नर कार्यालय में शोकसभा आयोजित

सागर संभाग के संभागायुक्त एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अनिल सुचारी के पूज्य पिताजी एवं सेवानिवृत्त पी.ए.एस. अधिकारी एस. एल. सुचारी के निधन पर संभाग कमिश्नर कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में जॉइंट कमिश्नर राजेश शुक्ला सहित संभाग कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत श्री एस.एल. सुचारी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर श्री राजेश शुक्ला के नेतृत्व में कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा का वातावरण अत्यंत भावुक रहा और सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

दिवंगत श्री एस.एल. सुचारी प्रशासनिक सेवा में अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *