संभाग स्तरीय युवा उत्सव 2025 में झलकी संस्कृति और सृजन का संगम !

Spread the love

भारत सरकार एवं संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार, खेल और युवा कल्याण विभाग सागर के तत्वावधान में आयोजित संभाग स्तरीय युवा उत्सव 2025 का भव्य आयोजन रविन्द्र भवन हॉल, सागर में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री वीनू राणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान आयोजन प्रभारी श्री प्रेमनेती राय ने सभी अतिथियों और निर्णायकों का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

विधायक शैलेन्द्र जैन ने युवाओं को दी बधाई

अपने उद्बोधन में विधायक श्री जैन ने कहा कि— “युवा शक्ति ही देश की प्रगति का आधार है। इस मंच तक पहुँचने के लिए प्रतिभागियों ने जो कड़ी मेहनत की है, वह सराहनीय है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सात विधाओं में दिखा कला और प्रतिभा का संगम

कार्यक्रम में कुल 07 विधाओं — समूह लोकगायन, समूह लोकनृत्य, भाषण, कविता, कहानी, पेंटिंग एवं विज्ञान मेला — का आयोजन किया गया। सभी प्रस्तुतियाँ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘संस्कृति एवं नवाचार’ थीम पर आधारित रहीं।

अतिथियों ने की नारी शक्ति की सराहना

समापन सत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा— “भारत में विविध संस्कृतियाँ हैं जिन्हें महसूस करना ही भारतीयता का असली अर्थ है। नारी का सम्मान हमारी संस्कृति की आत्मा है।”
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘नारी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।


🏅 संभाग स्तरीय परिणाम

1. भाषण प्रतियोगिता
🥇 प्रथम – अभिषेक राजपूत (सागर)
🥈 द्वितीय – विवेक भास्कर (निवाड़ी)
🥉 तृतीय – मानवी यादव (पन्ना)

2. पेंटिंग
🥇 प्रथम – भूपेन्द्र अहिरवार (छतरपुर)
🥈 द्वितीय – आकाश अहिरवार (दमोह)
🥉 तृतीय – अंशिता सोनी (सागर)

3. कविता लेखन
🥇 प्रथम – नकुल तिवारी (छतरपुर)
🥈 द्वितीय – दीपक पटेल (दमोह)
🥉 तृतीय – पूजा त्रिपाठी (पन्ना)

4. कहानी लेखन
🥇 प्रथम – मायरा सिंघानिया (दमोह)
🥈 द्वितीय – काजल नायक (टीकमगढ़)
🥉 तृतीय – रिया छत्री (सागर)

5. सामूहिक लोकनृत्य
🥇 विजेता – सागर
🥈 उपविजेता – छतरपुर

6. समूह लोकगीत
🥇 प्रथम – सागर
🥈 द्वितीय – छतरपुर

7. विज्ञान मेला (एकल)
🥇 प्रथम – समीर अहिरवार (दमोह)
🥈 द्वितीय – विक्रम तिवारी (छतरपुर)
🥉 तृतीय – मनीष चढ़ार (सागर)


निर्णायक मंडल एवं सम्मान समारोह

कार्यक्रम में निर्णायकगण — श्री असरार अहमद, श्रीमती अंशिता बजाज, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, श्री कपिल चौबे, श्री अशोक सिंह, श्रीमती अर्पणा चाचौंदिया, श्री देवकीनंदन सकवार सहित अन्य सभी निर्णायकों ने उत्कृष्ट निर्णय दायित्व निभाया।
सभी निर्णायकों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग सागर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन आकाशवाणी सागर के श्री सतीश साहू द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की सफलता में विभागीय कर्मचारियों — श्री महेन्द्र सिंह, श्रीमती अंजली सिंह, श्री चंदन मोरे, श्री रंजीत बैन, श्री नफीस खान, श्री मंगल सिंह यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।


अब होगा राज्य स्तरीय मुकाबला भोपाल में

संभागीय स्तर पर चयनित दल विधा के विजेता तथा एकल विधा के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी आगामी 16 नवम्बर 2025 को भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सागर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *