सदर बाजार रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर दो आर्मीमैन गंभीर घायल !

Spread the love

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में गुरुवार को सदर बाजार रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो आर्मीमैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

महार रेजिमेंट के जवान हुए घायल

जानकारी के अनुसार, महार रेजिमेंट में पदस्थ नायब सूबेदार अम्मीलाल और नायक मंतोष कुमार किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे संकट मोचन मंदिर के पास पहुँचे, काले रंग की स्कॉर्पियो ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद फरार हो गया चालक

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन भीड़ देखकर कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार की तलाश में जुटी है।

कैट थाना पुलिस कर रही जांच

कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान जल्द कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *